सम्भल। शनिवार को नगर क्षेत्र के हिन्द इंटर कॉलेज स्टेडियम में जिला बार एसोसिएशन,संभल का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश डॉ विदुषी सिंह व मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल रहे। जिला बार एसोसिएशन संभल की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को जनपद न्यायाधीश संभल द्वारा शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह में जनपद न्यायाधीश डॉ विदुषी सिंह द्वारा कहा गया कि समस्त अधिवक्तागण वादकारी हित में कार्य करें मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल ने कहा की वादकारी का हित सर्वोपरि है और अधिवक्तागण अधिक से अधिक न्याय कार्य करें नव निर्वाचित कार्यकारिणी को एल्डर्स कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा की हम न्यायालय में वादकारी के हित में कार्य करेंगे जिला बार एसोसिएशन के सचिव सरफराज नवाज एडवोकेट ने कहा की बार और बेंच दो पहिया है हमें बार और बेंच के बीच में तालमेल बनाकर न्यायिक कार्य करना है और कहां की अधिवक्ता हित में कार्य किया जाएगा अधिवक्ता की कोई भी समस्या होगी उसे बार के समक्ष रखा जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा व कोषाध्यक्ष सैयद फ़रोग अहसन शान एड0 ने कहा कि अधिवक्ता हित व कल्याण में बार कोष का उपयोग किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह तहसील बार के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता टैक्स बार के अध्यक्ष मोहम्मद इकराम व वरिष्ट अधिवक्ता मोहम्मद ताहिर,पवन कुमार रस्तोगी,मसूद अली फारुकी,जफर अली,मोहम्मद जमाल पाशा, अब्दुल रहमान एडवोकेट,मोहम्मद नाजिम, सैय्यद नाजिर हुसैन आदि रहे शपथ ग्रहण समारोह का संचालन तनवीर आलम एडवोकेट ने किया अध्यक्ष जी ने बाद में समस्त अधिवक्तागण का शुक्रिया अदा किया।
— सम्भल से सैय्यद दानिश
