छात्रों ने बनाए मॉडल, देखने वालो ने प्रतिभा को सराहा

बहेड़ी, आंवला, बरेली देहात। कम्पोजिट डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल के के तिवारी ने कहा कि छात्रों मे क्षमताएं बेशुमार है। उन्हें अपने हुनर को पूरे मन और सकारात्मक सोच के साथ प्रदर्शित करना चाहिए। वह सिंधौरा के मिशन ग्लोवल एकेडमी मे आयोजित साईस एग्जिवीशन मे बोल रहे थे। उन्होंने छात्रों के बनाए विज्ञान के मॉडलों की सराहना की। संरक्षक आर के सक्सेना ने कहा कि विज्ञान का इस्तेमाल करते वक्त हमें समाज और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विज्ञान का इस्तेमाल मानव की भलाई मे होना चाहिए। विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित इस प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान की लांचिंग और डिजास्टर मैनेजमेंट और स्मार्ट सिटी जैसे थीम पर मॉडल बनाए। छात्रा मीनाक्षी और अनुष्का ने विज्ञान प्रदर्शनी पर अपनी बात रखी, तो वहीं काव्या ने विज्ञान के महत्व पर अपनी रखना पेश की। प्रबंधक जितेन सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। वही आंवला मे सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्‌घाटन विद्यालय प्रबंध्या राकेश कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रवीण असावाल एवं प्रधानाचार्य गपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान दिवस पर भाषण प्रस्तुत कर बताया कि यह दिवस महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन की स्मृति में मनाया जाता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि नई प्रयोगशाला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान भावना विकसित करेगी। देवरनियां मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को रिछा के देहली पब्लिया स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के बनाए मॉडल पेश किए। इसमें छात्रा इकरा समूह द्वारा कक्षा छह में हृदय का मॉडल को प्रथम स्थान मिला जबकि छात्र सुबहान और तौसीब को दूसरा और ट्रैफिक लाइट पर छात्र पंकज और यलम द्वारा बनाए मॉडल को तीसरा स्थान मिला। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत रिछा के चेयरमैन पति तनठीर अहमद काला बच्चा और रिक्षा राइस मिलर्स ऑनर्स के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने सभी विजय छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रिठौरा: पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विशेष विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार जिला विज्ञान समन्वयक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा आज का युग वैज्ञानिक युग है, विकसित भारत में विज्ञान का विशेष योगदान रहेगा। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुत किया गया। इसमें मौलिक शीष को प्रथम स्थान मिला। छात्रा पीहू सिंह, अनम वी, इनाया, सोफिया, कामिनी, इरम, दिव्यांशी को उनके उत्कृष्ट माडलों के लिए सम्मानित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *