नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ईध जागीर गांव मे सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर की छत पर चारपाई पर पड़ा मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतक की मां ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ईध जागीर के प्रकाश नगर निवासी बोरपाल उर्फ बब्लू (35) दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। करीब दस वर्ष पूर्व उसका विवाह रिठौरा के मोहरनिया गांव निवासी प्रभा के साथ हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते प्रभा करीब एक महीने से मायके मे रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को वीरपाल उसे मायके से वापस अपने घर ले आया था। परिजनों के अनुसार रविवार की रात पति-पत्नी मकान की छत पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। बताते है कि शाम को प्रभा का सास-ससुर से विवाद भी हुआ था। उसके बाद ससुर नन्हेलाल और सास कमला घर के बाहर दरवाजे पर सो गए थे। प्रभा का कहना है कि सोमबार सुबह अचानक वीरपाल के सीने मे तेज दर्द उठा और कुछ ही देर मे वह बेहोश हो गए। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो वीरपाल चारपाई पर मृत अवस्था मे पड़े मिले। घटना के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। आसपास लोग भी मौके पर जुट गए। मां कमला ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर के पहुंची पुलिस ने घटनास्थल जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।।
बरेली से कपिल यादव
