बरेली। मुख्यमंत्री के एलपीजी गैस की कालाबाजारी, ओवररेटिंग रोकने के निर्देश जारी करने के बाद अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्च मे जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह की टीम ने शुक्रवार को कई एजेंसियों का निरीक्षण कर गोदाम मे रखे स्टॉक का सत्यापन किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को कैट स्थित कुणाल इंडियन गैस, कचहरी स्थित गणेश गैस इंडियन गैस सर्विस, हार्टमन कॉलेज रोड स्थित चंद्र गैस सर्विस, सेटेलाइट के पास सुरक्षा एसपी गैस एजेंसी एवं गोदाम दोनों का निरीक्षण किया। गोदाम पर मौजूद गैस सिलेंडर के स्टॉक का गैस एजेंसी से ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस प्राप्त करने के बाद सत्यापन मे स्टॉक सही पाया गया। एजेंसी मालिक एवं मैनेजर को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं मे गैस से संबंधित कोई भांति न फैले। गैस सिलेंडर की बुकिंग प्राप्त होने पर जल्द गैस की रीफिल उनके घर डिलीवर कराएं। यदि गैस एजेंसी के विरुद्ध ओवर रेटिंग संबंधी कोई भी शिकायत प्राप्त हुई तो गैस एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम मे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक शिखा तिवारी और आपूर्ति लिपिक आशीष कुमार भी मौजूद रहे।।
– बरेली से कपिल यादव
