घर मे घुस गला दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या, बढ़ेगी हत्या की धारा

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा की टायर मंडी मे बुधवार रात पड़ोसियों के विवाद के दौरान वृद्धा की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम मे उसके गले की हड्डी टूटी मिली है और जख्मों के भी निशान मिले है। जाटवपुरा टायर मंडी निवासी इमरान का हंसी मजाक को लेकर बुधवार रात पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार मो. नदीम से विवाद हो गया था। इस बीच नदीम ने अपने बेटे समीर, अरसल, अजीम, तस्लीम और कलीम के साथ हमला कर दिया। दरवाजा तोड़कर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान पथराव भी किया गया। हमले मे दिल की मरीज उनकी मां 65 वर्षीय मारूफ बेगम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने इमरान के भाई नदीम की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बढ़ेगी गैर इरादतन हत्या की धारा: पुलिस ने गुरुवार को मारूफ बेगम के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमे गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम में उनके गले की हड्डी टूटी पाई गई और गले पर खरोंच के निशान भी मिले। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमे मे गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे दम घुटने से मौत की पुष्टि: शाही। बुधवार को बीथम निवासी आरिश का शव बहादुरपुर निवासी अरविन्द शर्मा के गन्ने के खेत मे मिला था। शव पर चोट के निशान मिले थे। आरिश सोमवार की शाम से गायब था। बीथम बहादुर गांवों के बीच गन्ने के खेत मे आरिश बाबू (27) पुत्र हनीश खां का शव गनने के खेत मे मिला था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे युवक का दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। बिसरा भी रिजर्व किया गया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *