बरेली। एलपीजी आपूर्ति से संबंधित दुश्वारियां कम होने का नाम नही ले रही। अभी तक उपलब्धता के संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए अब बड़ी शिकायत बुकिंग की रह गई है। गैस एजेंसियों पर आने वाले 50 फीसदी शिकायतकर्ताओं की व्यथा यह है कि उनकी रीफिल ही बुक नही हो रही। शुक्रवार को सुरेश शर्मा नगर स्थित प्रभु कृपा इंडेन गैस सर्विस के बाहर खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार आईवीआरएस के माध्यम से बुकिंग का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। मजबूरन गैस एजेंसी की शरण लेनी पड़ी। यहां एजेंसी पर भी कोई सुनवाई करने वाला नही है। सोमवार सुबह से दोपहर तक यहां दर्जनों उपभोक्ता धूप में सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगाए लगे रहे। एक वितरक ने बताया कि बुकिंग की शिकायत की मूल वजह फोन नंबर है। जिन उपभोक्ताओं का फोन नंबर बदल गया है। उनको इस प्रकार की दिक्कत आ रही। अन्यथा मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप पर बुकिंग के आसान विकल्प सभी को दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से नए नंबर भी जारी किए गए है। वही गैस सिलेंडर की किल्लत ने टिफिन कारोबार को भी झटका लगया है। इससे बड़ी संख्या में छात्र व नौकरीपेशा लोग प्रभावित होंगे। शहर मे 200 से अधिक लोग टिफिन कारोबार का काम करते है। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को कम रुपये में घर का भोजन टिफिन सेवा से मिलता है। गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण कुछ टिफिन संचालकों ने जहां टिफिन के रेट बढ़ा दिए है। पहले 50 से 80 रुपये में टिफिन मिलता था अब इसके दाम बढ़ाकर 75 से 100 रुपये तक कर दिए गए है। वही बरेली कॉलेज में पढ़ाई करने वाले नवाबगंज के रोहित ने बताया कि गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते अब टिफिन देने से भी मना किया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
