गुरु तेग बहादुर के शौर्य, बलिदान को किया नमन

बरेली। सिखों के नौंवे गुरु तेग बहादुर के पावन प्रकाश पर्व मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा दुख निवारण, संजय नगर में विशेप दीवान सजाया गया। यहां बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा जनकपुरी और गुरुद्वारा मॉडल टाउन से आई प्रभात फेरियों का स्वागत किया गया। विशेष दीवान में हजूरी रागी भाई अमरजीत सिंह, भाई राजन सिंह सहित विभिन्न रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। सिख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों एवं प्रोफेसरों ने भी गुरमति विचार प्रस्तुत किए। हेड ग्रंथी भाई गुरविंदर सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए संगत को प्रेरित किया। पटियाला से आए भाई प्रिंस पाल सिंह और वीवी जसप्रोत कौर ने कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अखंड कीर्तनी जत्थे और अन्य कीर्तनकारी ने भी सभी को निहाल किया। अरदास और हुक्मनामा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और बड़ गई। महापौर उमेश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने में भी मत्था टेका। रात में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन विशेप कीर्तन दरबार सजाया गया। वैसाखी पर्व 14 अप्रैल को खालसा ग्राउंड में और अमृत संचार 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बुधवार को कीर्तन दरबार में दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई शुभदीप सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *