बरेली। शहर के चौकी चौराहा पर स्थापित ऐतिहासिक गांधी पार्क बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सफाई व्यवस्था के अभाव और कूड़े के ढेर मे तब्दील इस पार्क ने नगर निगम के स्वच्छता दावों की पोल खोली दी है। पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने डीएम और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। पार्षद ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि विडंबना ही है कि जिन महापुरुष ने पूरी दुनिया को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उनके नाम पर बने पार्क मे ही गंदगी है। सूखे पत्तों के ढेर और कचरा पड़ा रहता है। नेताओं और अधिकारियों की गांधी भक्ति केवल उनकी जयंती तक सीमित होकर रह गई है। बापू और उनके स्वच्छ भारत के सपने को भुला दिया जाता है। पार्क की इस दुर्दशा से सुबह भ्रमण पर आने वाले लोगों मे भी नाराजगी है। पार्षद ने प्रशासन से मांग की है गांधी पार्क की नियमित सफाई कराने के साथ सौंदर्गीकरण किया जाए। उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी।।
बरेली से कपिल यादव
