बरेली। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी विभाग में खून की जांच को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि जांच न होने से नाराज एक महिला ने वहां रखा रजिस्टर फाड़ दिया। महिला ने स्टाफ पर सैंपल न लेने का आरोप लगाया। सोमवार दोपहर एक महिला बच्चे की दवा लेने परिचित के साथ जिला अस्पताल आई थी। महिला का आरोप है कि पैथोलॉजी विभाग में तैनात महिला कर्मचारी ने 1:50 पर उनके बच्चे का ब्लड सैंपल लेने से मना कर दिया। अगले दिन आने के लिए कहा। इसपर महिला विफर गई गई और और दो दो बजे अस्पताल बंद होने की बात कहते हुए हंगामा करने लगी। आरोप है कि इसी बीच महिला ने वहां पर इंट्री करने वाला रजिस्टर फाड़ दिया। पुलिस मामले को शांत कराकर महिला और उसके साथी को चौकी ले आई। पूछताछ के दौरान महिला ने रजिस्टर फाड़ने की बात से इन्कार किया। हालांकि, किसी ने महिला के खिलाफ शिकायत नही की। जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। वही जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 2300 मरीज पहुंचे। बुखार और त्वचा रोगियो की संख्या अधिक रही। पर्चा और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ दिखी। सुबह आठ बजे ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई थी। डॉक्टरों के अनुसार सबसे अधिक रोगी चर्म रोग के आए। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के रोगी बढ़े है।।
बरेली से कपिल यादव
