बरेली। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तीन दिवसीय 17वें स्थापना दिवस आह्वान के दूसरे दिन गुरुवार को आयोजित स्टार नाइट में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। मशहूर पाश्वं गायक कैलाश खेर ने जैसे ही मंच से वगड़-वम पर अपनी प्रस्तुति दी तो लोग झूम उठे। खचाखच भरे परिसर मे ऊर्जा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। देर रात तक छात्र-छात्राएं गीतों पर झूमते रहे। मुख्य अतिथि रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयर पर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रबंध निदेशक ई. रोहन बंसल, अभिनव स्वरूप, एकेडमिक एडवाइजर तूलिका अग्रवाल स्वरूप, उर्मिला आम्रवाल, सीओओ ऋषभ बंसल, इंशु अग्रवाल एवं पीयूष गुप्ता ने जल संरक्षण के संदेशार्थ जल भरो सेरेमनी से किया। कैलाश खेर के मंच पर आते ही तालियां बजने लगीं। कैलाश ने डमरू बजाकर शिव आहृवान करते हुए कहा, नाथ नगरी में आप लोग रहते हो। यहां चारों दिशाओं में शिव विराजमान है। शिव में लीन होकर भक्ति कर आनंदलो। समारोह में सिने जगत की मशहूर गायिका असीस कौर ने बंदेया रे बंदेवा, विजूरिया, रू-ब-रू, अदायें जैसे धमाकेदार गीत प्रस्तुत किये। समारोह में उपस्थित दर्शक, छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागी जूमकर झूमे। कुलपति प्रो. केपी सिंह एवं संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल सहित प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने मेधावियों को रजत पदक देकर सम्मानित किया। सर्वोच्च रैंक प्राप्त छात्रों में डीएलएड से ज्योति मिश्रा 94, आईटीआई से देव कुमार 90, बीटेक से राधेश्याम 84, बीएससी गृहविज्ञान से उमरा शकील 83, पॉलीटेक्निक से प्रियांशु सिंह 74, बीए एलएलबी से अभय प्रताप सिंह 74 और डीफार्म से मोहम्मद शोएब 73 प्रतिशत अंक पर छात्रवृत्ति आदि देकर सम्मानित किया।।
बरेली से कपिल यादव
