कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

आंवला, बरसेर। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नगर के कैंप कार्यालय तथा बरसेर मे हुए कार्यक्रमों में सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाई। निरामया हास्पिटल सभागार मे हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास को लेकर काम किया है। प्रदेश भय मुक्त हो गया और अपराध खत्म हो गया। किसान, युवा, महिला सबके सशक्तिकरण को कदम उठाए हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। शुक्रवार को बरसेर के दुर्गा मैरिज हाल में सिरौली मंडल के कार्यकर्ताओं के साथकार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को तरह से लगन और मेहनत से पार्टी हित में काम करने की अपील की। इस दौरान राकेश मोहन त्यागी, ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मनोज शर्मा, पुष्पेन्द्र वर्मा, यशपाल लोधी, दामोदर लोधी, महेश पाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, खूबकरन, सुन्दर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *