कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से परिवार के छह लोगो की हालत बिगड़ी, दुकान सील

बरेली। कुट्ट आटे से बनी पूड़ी खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है लेकिन एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड मे चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग होने के साथ ही मरीजों को डायरिया की शिकायत हुई है। उधर, मामले की जानकारी पर एफएसडीए की टीम ने दुकान को सील कर दिया है और कुट्टू के आटे का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। सुभाष नगर के गंगानगर कॉलोनी निवासी भगवान दास ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन उन्होंने और पत्नी अखिलेशा, बेटे हिमांशु (18), वीर (5), पुत्री अनुष्का (13), भतीजे सुखदीप (18) ने व्रत रखा था। रात करीब आठ बजे व्रत खोलने के लिए कुट्ट के आटे से पूड़ी और आलू की सब्जी बनाई। सभी ने इसका सेवन किया और सोने चले गए। करीब दो घंटे बाद सभी को उल्टी होने के साथ चक्कर और घबराहट होने लगी। पांच वर्षीय वीर की हालत काफी गंभीर हो गई। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहीं बच्चे की हालत गंभीर होने पर फौरन उसे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड मे शिफ्ट किया गया। भगवान दास ने बताया कि उसने कुट्ट का आटे का पैकेट घर के पास ही संचालित दुकान से खरीदा था। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. गजेंद्र ने बताया कि परिवार के सभी छह लोगों ने भर्ती होने के दौरान बताया कि पेट के निचले हिस्से मे दर्द है। लेकिन जब सटीक जानकारी ली तो बताया कि रात मे कूट्ट का आटे से बना भोजन किया है। सभी मे फूड प्वाइजनिंग के लक्षण होने पर भर्ती कर इलाज आरंभ किया। हालांकि सभी की हालत स्थिर है। वही मामला उजागर होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग भी अलर्ट हो गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्हाट्सएप से मिली शिकायत का संज्ञान लेकर टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। पता चला कि परिवार ने गंगानगर कॉलोनी स्थित प्रेमपाल किराना स्टोर से कुटू का आटा खरीदा था। लेकिन दुकान एफएसडीए से बिना लाइसेंस के संचालित होती मिली। दुकान पर मौजूद कुट्ट के आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वही दुकान को नियम विरुद्ध संचालन के चलते सील कर दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *