कार्यालयों व स्कूलो मे दिखा होली का उल्लास, जमकर उड़ा गुलाल

बरेली। होली का उल्लास सरकारी दफ्तरों मे भी पूरे शबाब पर नजर आया। शनिवार सुबह जैसे ही कर्मचारी कार्यालय पहुंचे औपचारिक अभिवादन की जगह रंग और गुलाल ने ले ली। किसी ने माथे पर हल्का सा अबीर लगाया तो किसी ने गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कामकाज की शुरुआत से पहले ही मिठाइयों के डिब्बे खुल गाए और चाय की मेज पर ठहाकों की गूंज सुनाई देने लगी। आम दिनों की तुलना में माहौल अधिक आत्मीय और रंगीन दिखा। विकास भवन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे महिला कर्मियों ने भी वह चढ़कर हिस्सा लिया और रंग-बिरंगे परिधानों से कार्यालय परिसर और भी आकर्षक हो उठा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वही निजी और सरकारी स्कूलों मे होली का रंग छाया रहा। इस दौरान शिक्षकों के संग विद्यार्थियों ने जमकर होली खेली। कई विद्यालयों में रंगोत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मनमोहक प्रस्तुतियां दी। होली के चलते अब स्कूल पांच मार्च को खुलेंगे। शनिवार को स्कूलों में बच्चों ने होली खेली। सुबह से ही बच्चों ने शिक्षकों को रंग लगाना शुरू कर दिया। इस दोरा जमकर गुलाल उड़ा। कई स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को रंग और पिचकारियां भी बांटी। शिक्षक नेता जितेंद्र गंगवार और हरीश बाबू शर्मा ने बच्चो को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली खेलने की सीख दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहपुरा चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय लखौरा समेत कई स्कूलों मे होली खेलने के फोटो वायरल भी हुए। कर्मचारी नगर स्थित किड्स गार्डन से है केयर स्कूल में बच्चों ने फूलों की होली खेली। बच्ची ने रंग बिरंगे परिधान में होली के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति ने खुशियों को और बढ़ा दिया। आर्मी पब्लिक स्कूल में रंगो उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। संगीत विभाग की शिक्षिकाओं ने फागुन गीत गाए। प्रधानाचार्य डॉ सरिता सिरोही ने रंगोत्सव को प्रेम, सौहार्द व सहयोग की भावना का परिचायक बताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *