कर न चुकाने पर 12 संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई

बरेली। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति की तारीख नजदीक आते ही कर वसूली के लिए कड़ा रवैया अपनाया। संपत्ति कर विभाग तीन जोन में निर्धारित समयावधि में बकाया कर जमा न करने वाले 12 भवन स्वामियों की संपत्तियों को शनिवार को सील कर दिया। मौके पर 7.59 लाख रुपये टैक्स की रिकवरी की है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में टैक्स टीम ने अभियान चलाकर बकाया कर न जमा करने वाले संपत्ति स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें जोन-1 में तीन, जोन-2 में पांच और जोन-3 में चार संपत्तियों को सील किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा लगातार बकाया करदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद कर जमा नही करने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कई संपत्ति स्वामियों ने मौके पर ही बकाया कर जमा कर दिया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि जिन संपत्ति स्वामियों पर कर बकाया है, वे जल्द से जल्द कर जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सीलिंग सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *