कमिश्नरी व कलेक्ट्रेट मे गरजे किसान, किया प्रदर्शन

बरेली। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कमिश्नरी में कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कमिश्नर से कहा कि शहर से सटे कई गांवों में कालोनाइजर विना मानचित्र स्वीकृत कराकर प्लाट वेच कॉलोनी वसा रहे है। जिससे अवैध निर्माण बढ़ रहा है। फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष चौधरी सोमबीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कमिश्नर को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें कृषि भूमि, समर्थन मूल्य, अवैध कॉलोनियों, गन्ना भुगतान और किसानों से जुड़ी अन्य प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। पदाधिकारियों ने आम का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो घोषित करने और सरकारी खरीद की व्यवस्था करने की मांग की। आलू, सरसों, वाजरा, ज्वार और मक्का का भी उचित समर्थन मूल्य तय करने की मांग की गई। ज्ञापन मे गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी और बाजार मूल्य मे भारी अंतर के कारण विचौलियों का दवदवा बढ़ रहा है। प्रत्येक तहसील मे कम से कम 60 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं। उनकी दूरी गांव से 5 किलोमीटर से अधिक न हो। छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए। बहेड़ी और नवावगंज चीनी मिलों पर लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग रखी। कहा कि बकाया भुगतान नही मिलने से किसान परेशान है। ज्ञापन मे राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना, विरासत और दाखिल-खारिज से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नही हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए वाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में हाजी एम इकवाल एडवोकेट, चौधरी सतेंद्र सिंह, चौधरी विजय पाल सिंह, कासिफ रजा, आमिर रजा, सुनील यादव आदि शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *