कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के परिसर मे संपन्न हुआ बच्चो का विदाई समारोह

बरेली- कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के परिसर में आज बच्चों की विदाई का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार की ओर से प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह तथा स्पेशल गिफ्ट प्रदान किए गए खास बात इस कार्यक्रम की यह रही आज का यह कार्यक्रम पूरी तरीके से बच्चों के द्वारा और बच्चों के लिए ही आयोजित किया गया विद्यालय को गब्बर से खूब सजाया गया था केवल विद्यालय की ओर से संसाधन उपलब्ध कराए गए थे विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अर्शी जिसे कई बार ब्लॉक तथा जिले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला जिससे इस छात्रा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया विदाई गीत के रूप में दीपा गुप्ता की प्रस्तुति सराहनीय रही बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु संकुल शिक्षक मोहन सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर समस्त अध्यापक रमेश सागर, रेनू गंगवार, गीता यादव, नीलम सक्सेना, आकांक्षा रावत, सुधांशु कुमार, गौरव गंगवार, चरण सिंह, तबस्सुम, मीनू रस्तोगी, रुचि दिवाकर, आदि ने बच्चों के साथ अपने संस्मरण को साझा किया विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह ने भी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *