बरेली। जनपद मे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 18 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए चार्ज पर ज्वाइन करने के आदेश दिए है। जारी सूची के मुताबिक बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय को बारादरी से कोतवाली, जबकि सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर भेजा गया है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को इज्जतनगर से बारादरी स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह से संजय कुमार धीर को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से कैंट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, वहीं राजेश कुमार को कैंट से क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। इसके अलावा हरेंद्र सिंह को शीशगढ़ से साइबर सेल, जितेंद्र सिंह को सुभाषनगर से शीशगढ़ और सतीश कुमार को सुभाषनगर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वही सुभाष कुमार को किला से लाइन हाजिर किया गया। दारोगा संतोष कुमार सिंह को थाना एएचटीयू से किला का प्रभारी बनाया गया है और मनोज कुमार चतुर्वेदी को एएचटीयू में ही तैनात किया गया है। इसके अलावा बीनू चौधरी को पुलिस लाइन से आंवला, कुंवर बहादुर सिंह को आंवला से साइबर थाना, दिनेश कुमार शर्मा को साइबर थाना से बहेड़ी और पवन कुमार को बहेड़ी से भमोरा स्थानांतरित किया गया है। वही दरोगा सन्नी चौधरी को भमोरा से रिजर्व पुलिस लाइन और राजेश बाबू मिश्रा को विशारतगंज से बिथरी चैनपुर भेजा गया है। चंद्रप्रकाश शुक्ला को बिथरी चैनपुर से विशारतगंज स्थानांतरित किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
