इन्वर्टिस मे वार्षिक महोत्सव इन्वर्शिया मे बॉलीवुड गायिका ने जमाया रंग

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव इन्वर्शिया का दूसरे दिन कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, एकल नृत्य, हिप-हॉप डांस, समूह गायन तथा एकल गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी। नए और पुराने गीतों पर आधारित नृत्य एवं गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में धार्मिक गीतों के साथ-साथ कुछ पंजाबी गीतों पर भी नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा एक अंतरराष्ट्रीय छात्र ने बॉलीवुड गायन से जुड़ी प्रस्तुति दी। जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। फिर बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान के नाम रहा। अपनी दमदार आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति से उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मैं हूं बरेली की देशी गर्ल गाकर तो उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। इन्वर्शिया के रात्रि सत्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। ब्लैक ड्रेस पहनी सुनिधि के स्टेज पर आते ही पूरा माहौल बदल गया। छात्रों ने जोरदार आवाज से उनका स्वागत किया। सुनिधि ने तू ही तो मेरा संसार है। ऐसा मेरा प्यार है.. से श्रोताओं को खुद से जोड़ा। इसके बाद बारी थी एक मैं और एक तू …की। जैसे-जैसे इस गाने की पंक्तियां आगे बढ़ी, हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। आकर्षक लाइटिंग, बेहतरीन साउंड सिस्टम और भव्य मंच सज्जा के बीच सुनिधि ने हम्मा हम्मा और अल्लाह दुहाई है की अद्भुत प्रस्तुति दी। गहराती शाम के साथ सुनिधि की आवाज का सुरूर भी सभी पर चढ़ता जा रहा था। लड़कियों को समर्पित उनके गाने मन सात समंदर डोल गया, जो तू आंखों से बोल गया…लो तेरी हो गई यार… पर जमकर डांस हुआ। मैं तो लुट गया… ने इस माहौल को बरकरार रखा। झूम तमाम गानों के बाद भी बरेली वालों के लिए अभी जैकपॉट बचा था। यह जैकपॉट आया देशी गर्ल गाने से। सुनिधि ने बोल मे तब्दील मे तब्दील करते हुए जैसे ही कहा-मैं हूँ बरेली वाली देशी गर्ल… श्रोता झूम उठे। इसके बाद भी उन्होंने सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुति जारी रही। उनकी स्टेज प्रेजेंस और इंटरैक्शन ने माहौल को और भी खास बना दिया। तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना गाने ने माहौल को कुछ संजीदा किया तो बेइंतहा, बेइंतहा… और कमली-कमली गाने ने मौसम को फिर हाई वोल्टेज कर दिया। सुनिधि ने कहा कि उन्हें बरेली में परफॉर्म करने में बहुत आनंद आ रहा। इसके बाद उन्होंने पुष्पा का गाना सुनाकर श्रोताओं की डिमांड पूरी की। उन्होंने अपना फेवरेट गाना हम चीज हैं बड़े काम की यारम भी सुनाया। मेरे हाथ में तेरा हाथ हो, सारी जन्नतें तेरे साथ हो… को भी सभी ने सराहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *