आंवला बीपीसी डिपो की पार्किंग मे घुसकर बदायूं जैसा कांड करने की धमकी, डीलर का बेटा गिरफ्तार

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे गुरुवार को एक कार से कुछ लोग भारत पेट्रोलियम के डिपो मे घुस गए। सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर पुलिस डिपो पर पहुंची तो मौका पाकर कार सवार चार लोग वहां से खिसक लिए। पुलिस ने संभल के एक पेट्रोल पम्प मालिक के बेटे को हिरासत में लिया है। युवक ने टैंकर मे तेल लोड देने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आंवला नगर मे रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो मे गुरुवार दोपहर बाद एक व्यक्ति जो की संभल के पेट्रोल पम्प मालिक का बेटा बताया गया है। कार से अपने साथियों के साथ आया था। सुरक्षा कर्मियों ने जब उसे रोका और जांच शुरू की तो स्थिति बिगड़ते देख कार सवार चार लोग वहां से खिसक लिए। उसके साथियों के बिना बताए चले जाने के कारण शक होने सुरक्षा कर्मियों ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पीआरबी और थाना पुलिस उप निरीक्षक बिहारी लाल के नेतृत्व मे डिपो मे पहुंच गई। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत मे ले लिया और थाने लाई। उसकी कार को भी कब्जे मे ले लिया। डिपो प्रबंधन की ओर से पुलिस को सुरक्षा कारणों से एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसमें पत्र जारी करने वाले अधिकारी ने अपना नाम और पद दर्ज नही किया है। पत्र में कहा कि युवक फिलिंग स्टेशन के मालिका का बेटा है। वह डिपो के एक एस एंड डी अधिकारी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था। हिरासत मे लिए गए युवक का कहना है कि डिपो के एक व्यक्ति द्वारा उनके टैंकर मे पेट्रोल-डीजल का लोड देने के लिए रुपये मांगे जा रहे थे। इसका विरोध करने पर उसे फंसाया जा रहा है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि डिपो के अधिकारियों ने पुलिस को केवल घटना की सूचना दी है। एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर नही दी गई है। प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मांगने के बाद भी उपलब्ध नही कराई है। डिपो के प्रबंधक से वार्ता की गई तो उन्होंने एसआई बिहारी लाल को बताया कि कंपनी की मीटिंग के बाद निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई करानी है। इस संबंध मे कंपनी द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर पुलिस को शुक्रवार को अवगत कराया जाएगा। इस संदर्भ मे जब डिपो मैनेजर स्वप्न मांझी से बात की गई तो उन्होंने मीडिया से बात करने को मना कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *