आंगनबाड़ी मे नवारंभ उत्सव, माता पिता का अभिनंदन

बरेली देहात। जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव डेलपुर एवं व्योधा समेत को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र की ओर से नवारम्भ उत्सव एवं अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें 1 से 6 वर्ष तक के बच्चों के माता-पिता का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। बुधवार को डेलपुर के विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रजनीश गंगवार ने कहा कि तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का बाल वाटिका में अनौपचारिक शिक्षा आरंभ तथा नियमित उपस्थिति के साथ 5 से 6 वर्ष के बच्चों जिनमें 6 वर्ष आयु पूर्ण कर ली गई है उन्हें औपचारिक शिक्षा की पहली कक्षा में नामांकित किया जाएगा। बच्चों के माता-पिता अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा मे सहयोगी बनने को प्रेरित किया गया। वही बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अकील अहमद, अनीश अहमद, रूपा देवी, गीता देवी, सरिता देवी, संजीव कुमार, शीला देवी, प्रीति, लक्ष्मी, अनीता, सीमा, मीना, तारावती, विमलेश सहित बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे। सिमरा बहोर नगला में मनाया वार्षिक उत्सव: भुता के प्राथमिक विद्यालय सिमरा वहोर नगला में वार्षिक उत्सव एवं नवारंभ उत्सव हुआ। बीईओ शशांक शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान, फैमिली, स्कूल चलो अभियान में शानदार प्रस्तुति दी। बीईओ ने बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सरिता गंगवार ने मुख्य अतिथि को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। बाल वाटिका के बच्चों का स्कूल में प्रवेश: मीरगंज मे शैक्षिक सत्र के आरंभ पर बाल वाटिका के बच्चों का विद्यालय में औपचारिक प्रवेश के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गोटिया सिंधौली के परिसर में नवारम्भ उत्सव मनाया गया। बाल वाटिका में अध्ययन कर रहे बच्चों का विद्यालय में माल्यार्पण, चन्दन टीका लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को नए शैक्षिक सत्र के लिए निशुल्क पुस्तकें प्रदान की गई। बाल वाटिका में 3-4 आयु वर्ग के बच्चों का कार्यकत्रियों ने नामांकन किया। मुख्य अतिथि बीईओ अवनीश प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी की अवधारणा को सरकारी विद्यालयों में लागू करने के लिए शासन का प्रयास अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ग्राम प्रधान सुनीता कश्यप ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, पेंसिल, रबर, कटर, इको क्लब के प्रशस्ति पत्र और रंग वितरित कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुकेश कश्यप, उमा शंकर राजीव कुमार, रमेश मौर्य, आदि उपस्थित रहे। वही आंवला के रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत गुलेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनौना, में बीईओ के निर्देशन में शिक्षा चौपाल लगाई गई। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनौना मुन्त्याज अहमद एवं नोडल प्रभारी राघवेंद्र गुप्ता रहे। देवरनियां: कंपोजिट विद्यालय उदरा में वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान विनोद दकुमार ने की और बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक संघ के जिला मंत्री बलवीर सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के महत्व जानकारी दी। सौरभ गंगवार ने अभिभावकों से बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में ही कराने का आह्वान किया। फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे आंगनवाड़ी केंद्र की ओर से नवारम्भ उत्सव एवं अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें 1 से 6 वर्ष तक के बच्चों के माता-पिता का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। वही बच्चो के प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप कुमार गुप्ता, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, राखी चतुर्वेदी, सुनंदा, कपिल यादव आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *