अलविदा जुमे पर UP में हाई अलर्ट: DGP बोले-अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

लखनऊ- आज अलविदा की नमाज है. इसे लेकर यूपी प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया गया है. ईरान और इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज पर हाई अलर्ट है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी, एडीजी को निर्देश जारी किए हैं. सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि नमाज के बाद एकत्र होने की परमीशन नहीं दी जाए. डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए है. अफवाह फैलाने वालों और शोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कहा गया है. यूपी एसटीएफ के अलावा खूफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने और निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं.अलविदा जुमा की नमाज को लेकर संभल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं. अधिकारियों ने साफ कर दिया कि किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों से भी अपील की गई है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *