अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों मे दो लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

बरेली। जनपद मे अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शेरगढ़ : थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव खगाई नागर निवासी गंगाराम (45) साथी ओमपाल निवासी वहादुरपुर थाना शाही के साथ गुरुवार को गांव लालपुर मे दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। वह बाइक से देर रात रुद्रपुर से लौट रहे थे। बाइक ओमपाल चला रहे थे, जबकि गंगाराम पीछे बैठा थे। कस्बे मे वाईपास तिराहा पर अज्ञात वाहन ने उनकी वाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इंस्पेक्टर क्राइम सत्यसिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शुक्रवार सुबह आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए। गंगाराम अपने माता-पिता का इकलौते पुत्र थे। वह रुद्रपुर मे एक निजी कंपनी मे नौकरी करते थे। उनके तीन बेटे वेदप्रकाश, मोर सिंह, रवि हैं। मृतक की दिव्यांग पत्नी सावित्री और बेटों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर क्राइम सत्य सिंह ने वताया कि ओमपाल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूटी से घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे मे मौत : भुता। जनपद की थाना भुता क्षेत्र के भऊआ बाजार से लौट रहे कारोबारी को भुता के पास वाहन ने कुचल दिया। कारोबारी की मौके पर मौत हो गई। भुता गांव डंडिया निवाजिस अली के 54 वर्षीय गगा प्रकाश की भऊआ बाजार मे परचून की दुकान है। गुरुवार को भऊआ गांव में साप्ताहिक बाजार थी। देर शाम दुकान बंद करके कारोबारी गंगा प्रकाश स्कूटी से घर लौट रहे थे। बरेली बीसलपुर मार्ग गांव अलमोनीपुर के पास एफसीआई गोदाम के पास पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी मे पीछे से टक्कर मार दी। गंगा प्रकाश की मौत हो गई। ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर गंगा प्रकाश का शव पोस्टमार्टम को भेजा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल : शाही। शुक्रवार शाम छह बजे कुल्छा निवासी राहुल (18) पुत्र मंगली राम शाही से दवा लेकर घर जा रहे थे। लमकन गांव के पास वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल : फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर बहगुल नदी के पास अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।पुलिस ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। जानकारी के मुताबिक रामपुर की कोतवाली एक नगर पालिका निवासी रामकिशोर किसी काम से शुक्रवार को बरेली जा रहे थे। रास्ते मे बहगुल नदी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। घायल की इलाज के दौरान मौत : रिठौरा। मोहल्ला साहूकारा निवासी टेक चन्द्र (56) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीवीगंज मे चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। वह मंगलवार को घर से ड्यूटी पर निकले थे। वह हादसे मे घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीसरे दिन गुरुवार देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन पर शिवमंगल सिंह राठौर, चेयरमैन शकुंतला देवी, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, अंजलि गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता आदि ने शोक जताया है। वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी : मीरगंज। शाही फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर लमकन गांव के पास अज्ञात वाहन ने वाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल होकर खाई मे जा गिरा। राहगीरों ने घायल को निकालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। घायल को निजी अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान कुल्छा थाना शाही निवासी राहुल के रूप मे हुई है। राहुल किसी काम से कस्वा शाही आया था। बाइक से घर लौट रहा था। लमकन गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे है जो बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से इन गड्ढों को भरवाने की मांग की है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *