अपने तीन बच्चे किए गायब, दूसरे का बेटा लेकर भागी, आरोपी महिला गिरफ्तार, तीसरे पति ने खोले राज

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर मे महिला से दोस्ती कर उसका बच्चा लेकर भागने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को दो बच्चे मिले है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला के पहले पति को मेरठ से बुलाया है। महिला उसका भी एक बच्चा लेकर भाग आई थी। हरदोई के देहात थाना क्षेत्र के गांव मिरगंवा निवासी सुनभला कुमारी ने फरीदपुर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया था। उसने थाना प्रभारी राधेश्याम को बताया था कि वह 17 मार्च को अपनी ससुराल मिरगवां से नौ माह के बेटे अरुण को लेकर निकली थी। पति से उनका विवाद हो गया था और उनके पास किराया भी नही था। उसे बहन संजीदा देवी के गांव बिडोहरा जाना था। बस मे जब कंडक्टर ने किराया मांगा तो आरोपी महिला ने उसका टिकट लेकर मदद की। उसकी परेशानी सुनकर आरोपी महिला हरदोई जिले मे ही अपने घर ले गई। वहां वह महिला के साथ दो दिन तक रही। सुनभला कुमारी ने बताया कि गुरुवार को उस महिला ने उससे साथ चलने के लिए कहा। बस से दोनों फरीदपुर कस्बे में आई। सुनभला का नौ माह का बेटा भी उसके साथ था। महिला बस स्टैंड के पास पहले अपना मोबाइल फोन ठीक कराने एक दुकान पर गई। फिर उससे कहा कि उसे बैंक मे कुछ काम है। वह अपना काम निपटाकर अभी आ रही है। महिला ने उसका बच्चा यह कहकर ले लिया कि इससे बैंक में काम जल्दी हो जाएगा। महिला ने भरोसा करके उसे नौ माह का बेटा दे दिया। सुनभला दो घंटे तक उसी दुकान पर इंतजार करती रही लेकिन आरोपी महिला लौटकर नही आई। इसके बाद सुनभला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे मे बच्चा को ले जाते महिला को देखा और उसके ठिकानों पर दबिश दी। रविवार को पुलिस ने महिला को फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के खनी नवादा गांव से उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पुलिस ने दो बच्चे बरामद किए। दोनों ही उसके बच्चे नही थे। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र की रहने वाली आरोपी महिला बिंदा उर्फ रंजना ने तीन शादियां की। पहली शादी के बाद उसने पति को छोड़ दिया। उसने दूसरी शादी मेरठ में की। वहां भी वह नहीं रुकी। वहां से उसका आना-जाना लगा रहता था। कई दिनों बाद वहां जाती थी। उसके बाद महिला ने छह वर्ष पूर्व तीसरी शादी बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के खनी नवादा गांव निवासी गुड्डू से की। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उसके छह वर्ष में तीन बच्चे हुए। उसकी पत्नी बिंदा जैसे ही डिलीवरी का समय होता था तो वह यहां से अपने मायके के लिए चली जाती थी। वहां से खाली हाथ वापस चली आती थी। गुड्डू जब उससे पूछता था तो वह कह देती थी कि बच्चे मायके में छोड़ दिए हैं। इस तरह से महिला ने अपने तीनों बच्चे गायब कर दिए। गुड्डू ने दबाव बनाया तो बिंदा हरदोई निवासी महिला का बच्चा लेकर और अपने मेरठ वाले पति की दूसरी पत्नी का एक बच्चा चोरी करके गुड्डू के पास ले आई। उसने वह दोनों बच्चे उसके होने की बात कह दी। वही तीसरे बच्चे को मायके में छोड़ने की बात कहकर गुड्डू को समझा दिया। पुलिस ने महिला के मेरठ निवासी दूसरे पति को भी बुलाया है। वह सोमवार को फरीदपुर पहुंचेगा। इसके बाद उसका बच्चा उसे पुलिस देगी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही कि उसने अपने तीन बच्चों के साथ क्या किया या फिर किसी के हाथ बेच दिए। पुलिस हर पहलू से कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को खुलासा करते हुए महिला को जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *