अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 12 जोड़ों में बनी सहमति

बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी की ओर से आयोजित तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का समापन बुधवार को शहर के एक होटल में हुआ। दो दिवसीय आयोजन में विवाह योग्य युवक-युवतियों को सुयोग्य जीवनसाथी तलाशने का मंच मिला। दूसरे दिन 12 जोड़ों में सहमति बनी जबकि 35 रिश्तों मे बातचीत अंतिम चरण मे पहुंच गई। मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए उपयोगी मंच है जो युवाओं को उपयुक्त जीवनसाथी चयन मे मदद करते हैं। अग्र समाज सदैव से ही समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। यह परिचय सम्मेलन अपने उद्देश्य में सफल रहा है, जिसके लिए पूरी टीम साधुवाद की पात्र है। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवाओं को एक व्यवस्थित मंच उपलब्ध कराना है। इसके लिए परिचय कक्षों की व्यवस्था की गई, जहां परिजनों ने आपस में बैठकर चर्चा की। संरक्षक एडवोकेट अजय कुमार अग्रवाल ने इसे वर्तमान समय में विवाह के लिए प्रभावी माध्यम बताया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम में 50 वर्ष पूरे कर चुके 8 दंपतियों और 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके 9 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन करीब 175 युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. केशव अग्रवाल व पदाधिकारियों ने माता महालक्ष्मी व अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पार्षद राजेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय गोयल, देवेश अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, निरंजन सरन अग्रवाल, मोनल अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कमल कुमार गोयल, पीयूष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, ऋषभअग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. नीरू अग्रवाल व रश्मि अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने आभार जताते हुए पदाधिकारीगण व सहयोगियों को सम्मानित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *