बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली परिसर में 11 मार्च से 23 तक भर्ती आयोजित होगी। तैयारियों के संबंध में जाट रेजीमेंट केंद्र परिसर के सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम सहित जिला प्रशासन वसेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी नगर ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और प्रत्येक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेना भर्ती के निदेशक ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने साथ रखे। सभी जरूरी कागजात अवश्य साथ लेकर आएं। किसी भी अभ्यर्थी को किसी कारणवश उन्हें पंजिकृत ई-मेल आईडी से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड नही रहा है तो ये सेना भर्ती कार्यालय, बरेली मे प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते है। सेना भर्ती रैली के दौरान बरेली समेत बहराईच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदांयू के अभ्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा कि अभ्यार्थियों की सुविधा के ध्यान में रखते हुए पेयजल, अस्थाई शौचालय, विश्राम स्थल, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम घोषित हो गया है। इसके मुताबिक, 11 मार्च को अग्निवीर (टेक्निकल) सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए होगी। 12 मार्च को (ट्रेड्समेन आठवी एवं दसवी) सभी जिलों के लिए होगी। इसके साथ ही अग्निवीर (वलर्क/ एसकेटी) सभी जिली के लिए आयोजित होगी। 13 मार्च को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराईच बलरामपुर श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले के अभ्यर्थियों के लिए 14 मार्च को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर और सीतापुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए, 15 मार्च को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत जिले के अभ्यर्थियों के लिए, 16 मार्च को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई जिले के अभ्यर्थियों के लिए, 17 मार्च को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद जिले के अभ्यर्थियों के लिए, 18 मार्च को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदांयू जिले के अभ्यर्थियों के लिए और 19 मार्च को अग्निधीर जनरल ड्यूटी) बरेली जिले के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सेना भती रैली आयोजित की आएगी।।
बरेली से कपिल यादव
