अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष बने सुखपाल चारण

बाड़मेर/राजस्थान- अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि नंदगिरी महाराज एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने डॉ राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष राजस्थान एवं जोधपुर संभाग प्रभारी लेखराज तंवर की अनुशंसा पर सुखपाल चारण बालेबा बाड़मेर को जिलाध्यक्ष के पद नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सुखपाल चारण के राष्ट्र व हिन्दुत्व के लिए प्रति समर्पण व सामाजिक कार्यो में सहभागिता को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सुखपाल चारण ने कहा कि सदस्यता अभियान सम्मेलन जनांदोलन के माध्यम से अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूती प्रदान करते हुए राजस्थान में टीम गठित कर सगंठन के विचारों को जन जन तक पहुंचाऊंगा जिस से राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा गो रक्षा तीर्थ रक्षा एवम् राजनती का आध्यात्मिकरण के कार्यों को बल दूंगा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करूंगा।

अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है की राजस्थान प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए युवाओं, समाजसेवकों और महिला शक्ति को मजबूत करना ही प्रथमिकता है नई नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक गति मिलेगी।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *