होली मिलाप मेला में गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

बरेली। दि हिंदू सोशल सर्विस इस्ट की ओर से होली के अवसर पर बुधवार की शाम गुलाब राय इंटर कॉलेज मैदान में होली मिलाप मेला आयोजित किया गया। इस मेले में भाजपा, सपा, वसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ, धार्मिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। मेले में सभी संगठनों और राजनीतिक दलों के अलग-अलग शिविर लगे थे, लेकिन आपसी प्रतिद्वंद्विता छोड़कर शिविर से बाहर निकल कर एक-दूसरे से बेहद गर्मजोशी के साथ गले मिले। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दि हिंदू सोशल सर्विस इस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर मेले का उ‌द्घाटन किया। संतोष गंगवार ने प्रत्येक शिविर में पहुंचकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। शिविर में व्यापारी, उद्यमी, डॉक्टर, धार्मिक संस्थाएं, वावा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति, ब्रहमाकुमारी, माहेश्वरी समाज समेत तमाम सामाजिक वर्गों ने भी शिबिर लगाए। वही त्रिवटीनाथ मन्दिर के शिविर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, बन मंत्री डॉ अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, सांसद छत्रपाल सिंह, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, गुलशन आनंद, आरएसएस के मयंक साधू, श्रुति गंगवार आदि का मंदिर सेवा समिति के प्रताप चन्द्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, अनुपम कपूर, नवीन गोयल ने स्वागत कर वावा का दिव्य चंदन लगाकर प्रसाद वितरण किया। मां गंगा बचाओ बेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, बेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने संरक्षक अनुपम कपूर एवं सीएल शर्मा के संरक्षण में शिविर लगाया। होली मिलाप मेले मे श्री गंगा गौ बेटी पर्यावरण बचाओं देश बचाओं के साथ रक्तदान महादान के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया। इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ केशव कुमार अग्रवाल ने मेले में गणमान्य नागरिकों के साथ विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों से गले मिलकर शुभकामनाएं दी। कई शिविरों पर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। होली मिलाप मेले मे भाजपा के बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, अतुल कपूर, ब्यापारी नेता सुनील खत्री, मनोज देबल, डॉ. पवन सक्सेना, सपा नेता डॉ. अनीस वेग, सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पंडित रामगोपाल मिश्रा, वंटी ठाकुर, रोहित राकेश, अंकित माहेश्वरी, निर्भय गुर्जर, विशाल गुप्ता सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने मेले में एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। वहीं, क्षत्रिय महासभा ने होली मिलाप मेला में शिविर लगाया। पदाधिकारियों ने गले मिलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। प्रधान महासचिव आलोक चौहान संघषी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह पंवार, देवेन्द्र सिंह, विजय सिंह सेंगर, मयंक सिंह, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *