हाल ही में कार्यभार संभालने वाले थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद

बरेली – पुलिस प्रशासन और पत्रकारों की बीच हुआ संवाद थाना क़िला जिला बरेली बरेली के थाना किला में आज एक अहम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों ने शिरकत की। हाल ही में कार्यभार संभालने वाले थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, स्थानीय समस्याओं और सूचना के बेहतर आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मीडिया और पुलिस दोनों ही समाज की मजबूत कड़ी हैं… बेहतर तालमेल से ही जनता को बेहतर सुरक्षा और पारदर्शिता मिल सकती है।”

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं पत्रकारों ने भी निष्पक्षता, पारदर्शिता और तेज कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

कुल मिलाकर, यह बैठक पुलिस और मीडिया के बीच मजबूत समन्वय और विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

— बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *