हरियाणा पुलिस ने दी फरीदपुर मे दबिश, 5.5 करोड़ की हड़पी रकम

फरीदपुर, बरेली। हरियाणा के अंबाला मे कारोबारी से साढ़े पांच करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए अंबाला पुलिस ने फरीदपुर मे छापा मारा। अंबाला पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी फरार हो गया। हरियाणा के अंबाला थाने मे अप्रैल 2025 मे ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। ठगी का शिकार कारोबारी का आरोप था कि इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर उन्होंने क्लिक किया था। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये उनसे संपर्क किया। डाइमंड वेबसाइट पर आईडी बनाकर गेम खेलने के झांसे मे लिया। ठगों ने दावा किया था कि यह साइट सरकार से मान्यता प्राप्त है। शुरुआत मे ठगों ने उसे कुछ गेम जिताए और खाते मे रकम भेजकर विश्वास जीता। जब पीड़ित करीब एक करोड़ रुपये हार गया तो गेम बंद कर दिया। फिर एक युवक ने कॉल करके कहा कि वह उनका पैसा वापस दिला देगा। उसने रिकवरी के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग खातों और यूपीआई से फरवरी 2026 तक कुल 5.5 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। कारोबारी के मुकदमा दर्ज कराने पर अंबाला पुलिस ने जांच की तो उसमें फरीदपुर के नहर कोठी के युवक का नाम सामने आया। आरोपी ने उससे जुड़े कई बैंक खातों मे रकम भेजी थी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत मे लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *