स्कूल के सामने गिरे हाईटेंशन लाइन के तार, नही पहुंचे विद्युतकर्मी, वीडियो वायरल

फरीदपुर, भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि तार शाम के वक्त टूटा जब स्कूल बंद था वरना अनहोनी हो सकती थी। घटना की सूचना गांव बालो ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी तो लाइन बंद की गई लेकिन कोई भी कर्मचारी तार हटाने मौके पर नही पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। भुता के पटना गांव मे प्राथमिक विद्यालय के सामने हाईटेंशन लाइन निकल रही है। ग्रामीणों के अनुसार हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार विद्युतकर्मियों से तार बदलवाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। मंगलवार शाम करीब छह बजे तार टूटकर गिर गए। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कॉल करके लाइन बंद कराई। हालांकि शिकायत के 18 घंटे बाद भी कोई कर्मचारी लाइन ठीक करने नही पहुंचा। इसके बाद लोगों ने टूटे हुए तार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। बुधवार को बच्चे तार से बचते हुए स्कूल मे पहुंचे। भुता के जेई गोविंद चौहान ने बताया कि टीम को तार ठीक करने के लिए भेजा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *