बरेली देहात। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला दिन प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में स्वागत, नामांकन से लेकर स्कूल चलो अभियान के नाम रहा। बच्चों के स्वागत में स्कूल सजाए गए तो तिलक लगाकर उनका प्रवेश कराया गया। शिक्षक भी गांव-गांव पहुंचे और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार किया। जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों का स्वागत किया। परिषदीय स्कूलों मे बच्चो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नए बच्चों का कक्षाओं में प्रवेश किया गया। विधायक ने बच्चों को किताबे बांटकर मोवाइल की जगह किताबों को दोस्त बनाने की वात कही। नवाबगंजः ब्लॉक शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र नवावगंज पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. एमपी आर्य ने विद्यार्थियों को पुस्तके वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही भविष्य निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। डॉ. आशुतोष गंगवार वीईओ सत्यदेव ने सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की प्रतिवद्धता जताई। शेरगढ़ : विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहपुरा घनश्याम मे 1 अप्रैल को नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत रैली की गई। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालयों में पहुंचे बच्चों का तिलक और माल्यार्पण करने के साथ ही फूल वरसा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों ने नई कक्षाओं में प्रवेश लिया। युवा मंडल विद्यालय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रवेश उत्सव की धूम रही। इस अवसर पर भूपराम श्रीवास्तव, कल्याण राय श्रीवास्तव, शिव ओम सिंह, शिखा गंगवार, महक प्रीति तोमर, ज्योति समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। फरीदपुर : ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर आंबेडकर में नए सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का स्टाफ ने तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुचि सैनी ने बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया। स्टाफ के साथ स्कूल चलो रैली निकालते हुए बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। आंवला, अलीगंज : बुधवार को स्कूलों में हवन पूजन कर नए सत्र का शुभारंभ किया। छात्रों का फूलों से स्वागत किया। सरस्वती विद्या मंदिर में नये सत्र के शुभारम्भ पर गंगाराम एवं डॉ. विजय वर्मा द्वारा आर्य द्वारा हवन- पूजन किया गया। मीरगंज : बुधवार को बीआरसी मीरगंज मे शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता को समर्पित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक भव्य रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार एवं बीईओ अवनीश कुमार ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण रहा। जिसे अतिथियों द्वारा संपन्न कराया गया। जोगीठेर : कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में नए सत्र का शुभारंभ प्रार्थना के बाद प्रत्येक बच्चे को तिलक लगाकर बिस्किट, फल देकर स्वागत किया। शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ अध्यापक रमेश सागर ने बच्चों को सामान्य ज्ञान की बातें बताते हुए प्रेरित किया। कलारी : प्राथमिक विद्यालय कलारी मे नए सत्र के पहले दिन शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने नई पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार की प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रधानाध्यापक डॉ. शिखा अग्रवाल समेत स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री केसी पटेल, ऋषि पाल सिंह, राजपाल सिंह आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
