बरेली। रेलवे क्वार्टर मे मिले शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। सोशल मीडिया पर अभद्र और गलत कमेंट से गुस्साकर इंस्टाग्राम के दोस्त ने अमन की हत्या की थी। उसने फोन करके उसे रेलवे पटरी के पास बुलाया और पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के अन्य तीन दोस्त बेगुनाह निकले। शुक्रवार को सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने पूरी घटना का खुलासा किया। बताया कि आठ अप्रैल को पुरानी रेलवे कॉलोनी के बंद क्वार्टर मे एक युवक का शव मिला था। बाद मे उसकी पहचान मलूकपुर निवासी अमन रजा के रूप में हुई। परिजनों की शिकायत पर अमन के दोस्त हिमांशु, नितिन और हैदर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन जांच में उन तीनों की लोकेशन सिटी के आसपास नही मिली। पुलिस को सीसीटीवी और सर्विलांस से किला के जखीरा के रहने वाले समद मूसा पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। समद मूसा ने बताया कि अमन रजा से उसकी दोस्ती थी। मगर जब वह इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो बनाकर शेयर करता था तो अमन उस पर आपत्तिजनक इमोजी और कमेंट करता था। पहले तो उसने समझाने की कोशिश की लेकिन अमन नही माना तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर मंगलवार रात उसने चाय विक्रेता के मोबाइल से कॉल करके अमन को गिले शिकवे दूर करने के लिए बुलाया। पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह अमन को बातों मे फंसा रेलवे लाइन पर ले गया और और पटरी पटक दी। बेसुध होने पर उसे कंधे पर डालकर खंडहर मे ले गया और ईट से प्रहार करके हत्या कर दी।।
बरेली से कपिल यादव
