नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बुखारपुर के रहने वाले युवक पर उसकी इंस्ट्राग्राम आई डी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के नीचे अभद्र कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बुखारपुर निवासी राहुल ने अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगाकर कमेंट में अभद्र कमेंट किए थे, साथ ही सरकार बदलने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। यह फोटो वायरल हुई तो पुलिस में भी हड़कंप मच गया। जांच के बाद पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के युवक द्वारा यह हरकत की गई। उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
