सिरौली मे कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला किया दहन

सिरौली, बरेली। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध की गई टिप्पणी के विरोध मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमंत बिस्वा मुख्यमंत्री जैसे उच्च संवैधानिक पद पर बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह न केवल पद की गरिमा को गिराना है, बल्कि भाजपा के असली चरित्र और चेहरे को भी उजागर करता है। ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। भाजपा को इस अभद्र व्यवहार के लिए कांग्रेस और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। ओमवीर यादव, रिंकू वाल्मीकि, यासर शेख, नाजिम हुसैन, यामीन अंसारी, असलम बेग, यूसुफ नन्हे, आरिफ शेख, राजा शेख, जाहिद खान, मनोज, अनुज, आशु यादव, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *