सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे रामपुर रोड पर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली गई। नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नही हटाया। इस पर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी ने उन्हें अंतिम नोटिस देकर सात दिन मे अवैध कब्जा हटाने को कहा गया है। अवैध कब्जा न हटाने पर नगर निगम की टीम दुकानों को ध्वस्त करेगी। वही खलीलपुर रोड किनारे बने करीब तीन सौ मकानों को पूर्व में दिए गए नोटिस व लाल निशान लगाए जाने के बावजूद भी अतिक्रमण नही हटाया गया। यहां टीम मंगलवार को फिर जांच करने पहुंची। लोगों से जमीन संबंधी कागजात मांगे है। सीबीगंज मे रामपुर रोड का चौड़ाकरण होना है। इस कार्य में अतिक्रमण बाधा बन रहा है। नगर निगम के संपति अधिकारी ने आयुष गुप्ता, अमित गुप्ता को दिए गए नोटिस मे बताया है कि गाटा संख्या 128 पर राजस्व भूचित्र अनुसार 55 मीटर चौड़ाई पर मानचित्रकार द्वारा अपनी जांच मे पाया था कि उक्त लोगों ने सरकारी जमीन पर टिन शेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व मे दिए नोटिस के बावजूद भी उक्त अतिक्रमण को न हटाकर मात्र अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया है। इसी तरह सौरभ गुप्ता, गौरभ गुप्ता ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर टिनशेड डालकर व लोहे का जीना बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। पूर्व में कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण को न हटाकर मात्र अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया है। तीन मीटर जमीन पर अभी अतिक्रमण है। इसी तरह अन्य का भी सात दिन में अतिक्रमण नही हटाने पर टीम उसे ध्वस्त करेगी। नगर निगम की टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर, माहेश्वरी मेडिकल स्टोर, ओंकारेश्वर भोजनालय, आहूजा साइकिल स्टोर, प्रगति मेडिकल स्टोर, आयुष गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए है।।
बरेली से कपिल यादव
