सर्विसलेन निर्माण को लेकर थाना समाधान दिवस मे हंगामा, डीआरएम से भी शिकायत

फरीदपुर, बरेली। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन न बनाने से नाराज लोगों ने थाना समाधान दिवस में हंगामा किया। फरीदपुर के पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पूरी रोड को खोद डाली। इधर रेल विभाग ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दी। इससे लाइन पार मठिया बस्ती के साथ सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। इसके बाद से लोग सर्विस लेन निर्माण की मांग कर रहे थे। शनिवार को लाइन पार मठिया बस्ती के लोग नारेबाजी करते थाना समाधान दिवस में पहुंचे। नायब तहसीलदार शुभम पांडे को ज्ञापन दे सर्विसलेन निर्माण की मांग की। नायब तहसीलदार ने एसडीएम से वार्ता के बाद सेतु निगम के इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी के एई को बुलाया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज मे बाधक बन रहे निर्माणों का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी की जगह में पांच मकान अवैध तरीके से बने पाए गए। उन्हें हटाने की रणनीति तैयार की गई। ज्ञापन देने वालों में बस्ती के रामनाथ,रमेश चंद्र, अनिल कुमार, राजेश, मेवाराम, जयप्रकाश, अजय, छेदालाल आदि थे। फरीदपुर मे लाइन पार मठिया बस्ती की आबादी पचास हजार है। वही करीब डेढ़ सौ गांव का आवागवन पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग से होता था। सर्विसलेन न बनने से आवागमन बंद हो गया। गौसगंज रोड का चौड़ीकरण के लिए ठेकेदार ने पूरी रोड को खोद कर डाल दिया। स्कूलों में जाने वाले तमाम मासूम बच्चे पैदल ट्रैक पार करके निकालने को मजबूर हो रहे है। ओवरब्रिज के निर्माण के साथ पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों और रेल विभाग की ओर से बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा था। बाउंड्री के निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर लग गए। खनन माफिया ने रेल विभाग के कर्मचारियों से मिलकर मिट्टी को बेच दिया। लोगों ने डीआरएम से शिकायत करके खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *