सम्भल में होली मिलन में “राम-राम” और “जय भीम” को लेकर विवाद, आधी रात में पथराव; कई घायल

* झगड़े का वीडियो हुआ वायरल ।

सम्भल – संभल जिले की चंदौसी तहसील के गुरसरी गांव में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में “राम-राम” बोलने का विरोध करने और “जय भीम” बोलने को कहने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
बुधवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है

जबकि थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी ने जानकारी में बताया कि दो पक्षों में मारपीट और लाठी डंडे चले थे जिसमें चार लोग घायल हुए थे हालांकि एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है

लोकेंद्र कुमार त्यागी थाना प्रभारी कुंढ फतेहगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *