सपा के धरना पर प्रशासन का अड़ंगा, धरने पर अड़ी सपा

नवाबगंज, बरेली। गुरुवार को होने वाले सपा के धरना-प्रदर्शन पर प्रशासन ने अड़ंगा लगा दिया है। लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 17 मार्च को सपाइयों ने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व मे एसडीएम को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की थी। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन मे शामिल होने को कहा है। बुधवार को सपाइयों ने पटेल चौक पर टेंट मंच का काम शुरू किया। 17 मार्च को सपा प्रतिनिधिमंडल ने भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व मे एसडीएम को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद 2 अप्रैल को पटेल चौक पर धरना देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठकों का दौर चला और बुधवार को मौके पर टेंट व मंच की तैयारी भी शुरू कर दी गई। इसी बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बिना अनुमति कार्यक्रम की तैयारियां रुकवा दी। एसडीएम के इस कदम से सपा कार्यकर्ताओं मे नाराजगी खुलकर सामने आ गई। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और थाना नवाबगंज समेत आसपास के थानों की फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। सपा नेता भगवत सरन गंगवार का कहना है कि उन्होंने डीएम से वार्ता की थी। जिसके बाद उन्हें एसडीएम से संपर्क करने को कहा गया। उनका आरोप है कि एसडीएम ने धरना दो दिन टालने की बात कही। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी गुरुवार सुबह 10 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण धरना करेगी। धरने से एक दिन पहले जिस तरह दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े है। उससे गुरुवार को नवाबगंज मे सियासी टकराव के हालात बनने के आसार है। एसडीएम उदित पवार ने बताया कि बिना विधिवत अनुमति कोई भी कार्यक्रम आयोजित नही किया जा सकता। नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने बताया कि धरना उसी जगह होगा। उसी टाइम पर होगा। प्रशासन हमे जेल भेज दे लेकिन हम पिछड़े और दलितों की आवाज दबने नही देंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *