बरेली। शहर के श्यामगंज चौराहे पर सीवर लाइन जोड़ने का कार्य तीन दिन पहले ही कागजों मे पूरा हो चुका है लेकिन मलवे और मिट्टी के ढेर राह में मुश्किले पैदा कर रहे है। धूल और आए दिन लगने वाला जाम वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान कर रहा है। दरअसल, जल निगम की मुस्ती के कारण सेंट्रल सिटी जोन मे पिछले सात महीनों से ट्रंक सीवर का काम लटका हुआ था। श्यामगंज से चौपुला के बीच महज 50 मीटर पाइप डालना छोड़ दिया गया था। जिसकी बजह से करीब ढाई हजार घरो की जल निकासी ठप थी। बाद में यह जिम्मा नगर निगम के जलकल विभाग को मिला। जिसने दो हफ्ते पहले चौराहे के बीचो-बीच खोदाई शुरू की। अब पाइप तो डल गए लेकिन गड्डों को भरकर सड़क को समतल करना शायद अफसरों के एजेंडे मे ही नही है। बीच सड़क पर पड़ी मिट्टी और उड़ती भूल से बाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। आए दिन जाम लग रहा है। सड़क पर रखे गर्डर हादसे का सवव वन सकते है।।
बरेली से कपिल यादव
