शोहदों से तंग युवती ने पिया तेजाब, दो गिरफ्तार

बरेली। समुदाय विशेष के शोहदे युवती को धमकाकर शादी का दबाव बनाकर परेशान करने लगे। इस पर उसने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। सुभाषनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को होनी है। मगर इसी बीच मोहल्ले मे ही रहने वाले समुदाय विशेष के युवक शाहिद रज्जाक नाम के युवक ने उनकी बेटी को फोन करके शादी करने का दबाव बनाया। बेटी ने इनकार किया तो आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने दो अप्रैल की शाम तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने बेटी को गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर वह बेटी को बदायूं रोड के निजी अस्पताल ले आए। शनिवार को बेटी की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद से ही शाहिद रज्जाक का भाई मुशाहिद रज्जाक और उसका पिता याकूब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने जांच की तो सामने आया कि शाहिद के साथ ही उसी गांव का अशफाक भी युवती पर शादी का दबाव बना रहे थे। इस पर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती उन दोनों से ही बात करती थी और अब किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने जा रही थी। इस वजह से वे चाहते थे कि वह उन दोनों मे से किसी से शादी करे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *