शिवा हत्याकांड: कंधे पर लादकर दौड़ा दोस्त, नही बची जान

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे दबंगई को लेकर शिवा की हत्या की गई। मुख्य आरोपी मोहल्ले का ही गौरव है। घटना के समय शिवा पटेल का दोस्त रवि भी पास ही मौजूद था। जब आरोपियों ने शिवा पर हमला किया तो वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इस पर रवि ने उसे कंधे पर डाला और अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। सूचना पर परिवार वाले भी पीछे-पीछे अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों के मुताबिक शिवा के पेट और सीने मे चाकू के छह-सात जख्म थे। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने रात मे ही शिवा का ऑपरेशन किया मगर लगातार हालत बिगड़ने पर शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। शिवा के पिता केहरी सिंह की तहरीर पर थाना इज्जतनगर मे मानव राजपूत, अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व कृष्णा, सैनिक कॉलोनी के पारस व रचित और तीन अन्य लड़कों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमे से दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शिवा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। शिवा के बड़े भाई हिमांशु ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन है। शिवा उनसे छोटा था। पढ़ाई के साथ ही वह ई-रिक्शा चलाकर घर के खर्च मे हाथ बंटाता था। उन्होंने बताया कि दो अभियुक्तों के पकड़े जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *