व्यापारियों संग बिजली अफसरों ने की बैठक, बिल बकाया होने पर तीन मैसेज के बाद काट दी जाएगी बिजली

आंवला, बरेली। जनपद की थाना आंवला क्षेत्र मे प्रीपेड और स्मार्ट मीटर मे आ रही दिक्कतों को लेकर बिजली निगम के अफसरों ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं के साथ मीटिंग की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। अफसरों ने कहा है कि तीन मैसेज के बाद बिजली कट जाएगी और सभी को स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर लगवाना आवश्यक होगा। नगर के पुरैना बस स्टैंड के समीप विद्युत कार्यालय पर मंगलवार को मीटिंग हुई। जिसमें व्यापारियों का कहना रहा कि बड़े बकायादारों को किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाती है। वहीं छोटे उपभोक्ताओं पर सौ रुपये भी बकाया होने पर ही बिजली काट दी जाती है। अधिशासी अभियंता विद्युत दुर्गेश कुमार ने बताया कि पांच हजार से अधिक के बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे है। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर तीन बार मैसेज भी भेजे जाते हैं। इसके बावजूद किसी की कोई समस्या हो, तो वह उनकी सुनवाई कर समाधान करेंगे। लोगों ने स्मार्ट मीटर के तेज चलने की शिकायतें की। जिससे पर बताया गया ऐसी शिकायत होने पर चेक मीटर लगाकर दोनों मीटरों की रीडिंग चेक की जा सकती है। मीटर बदलते समय भी पुराने मीटर से स्मार्ट मीटर को समानांतर चलकर उपभोक्ता को संतुष्ट किया जाता है। व्यापारी नेता सुनील गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अपने अधिकारों को जानें और विभाग में कोई सुनवाई न हो तो व्यापार मंडल पदाधिकारियों से संपर्क करें। व्यापारी विजय गुप्ता ने जानकारी मांगी थी कि स्मार्ट मीटर और उसके मोबाइल एप की रीडिंग में आखिर अंतर क्यों आ रहा है। एसडीओ कामेश कुमार ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया, उन्होंने बताया कि प्रदेश घर में पोस्टपेड अथवा प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया 20 मार्च से चल रही है, इसलिए स्मार्ट मीटर अथवा प्रीपेड अनिवार्य रूप से लगेंगे, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उपभोक्ता को दोनों मीटरों में से किसी एक को चुनने का मौका मिलेगा या नही। जेई मनोज यादव ने बताया कि अपने बिलों को काम करने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ सावधानी भी बरतनी होगी, वह अपने घरों में बिजली लाइन चेक करें और अर्थिंग की व्यवस्था करें, इन्वर्टर के बारे में सजग रहे और समय-समय पर उसकी सर्विस करायें, इंडिकेटर भी बिजली खर्च करते हैं, एमसी बंद करने पर यदि स्मार्ट मीटर में लाइट जल रही हो तो मानिए मीटर में फॉल्ट है। एक्सीईएन ने कहा कि सभी चेकिंग टीम अपने गले मे पहचान पत्र डालकर जाएगी। मीटिंग में सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, मशकूर खान, विजय गुप्ता, पवन हिंदू, संजय गुप्ता, अजय खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, रामवीर प्रजापति, रोहित गुप्ता, कामता प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *