लीलौर झील-राम कटोरा ताल के विकास के लिए जारी 2.21 करोड़

बरेली। ऐतिहासिक लीलौर झील और राम कटोरा ताल के पर्यटन विकास के लिए शासन ने 295.17 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ 21 लाख रुपये जारी किए गए हैं। आंवला की ऐतिहासिक लीलौर झील और ढिलवारी प्राचीन राम कटोरा ताल को राज्य परिवहन विकास निगम विकसित करेगा। यहां लगभग 96 लाख रुपये से मल्टीपरपज हॉल, करीब 39 लाख रुपये से टॉयलेट ब्लॉक और लगभग 48 लाख रुपये से फूड कोर्ट तैयार किया जाएगा। 24.98 लाख रुपये से पाथवे और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। आसपास के क्षेत्र के ऐतिहासिक विवरण की जानकारी देते हुए 6.57 लाख रुपये से फोकस वाल बनाई जाएगी। हॉर्टिकल्चर पर भी 8.53 लाख रुपया खर्च होगा। पानी की निरंतर उपलब्धता के लिए 2.45 लाख रुपये से सबमर्सिबल और बोरिंग की जाएगी। लगभग 12 लाख रुपये अन्य इलेक्ट्रिकल वर्क पर खर्च होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *