रोजगार मेले मे इंजीनियर भी मांगने पहुंचे सुपरवाइजर की नौकरियां

बरेली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत सेवायोजन कार्यालय ने शुक्रवार को बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले मे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं की रोजगार पाने की बैचेनी साफ देखने को मिली। रोजगार पाने के लिए केवल 12वीं पास ही नहीं, बल्कि बीटेक, एमबीए और एमटेकयुवा भी साधारण नौकरियों के लिए कतार में खड़े नजर आए। नौकरी के लिए 32 सौ युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1477 के सितारे चमके। बरेली कॉलेज हॉकी मैदान पर आयोजित रोजगार मेले मे 77 कंपनियां बुलायी गईं लेकिन इसमें 55 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने मार्केटिंग, सेल्स, टेक्निकल और सर्विस सेक्टर से जुड़े पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की। मेले में कुल 3245 युवाओं ने किस्मत आजमाई। इसमें से कुल 1477 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। बारिश के बावजूद अभ्यर्थी डटे रहे और चयन प्रक्रिया जारी रही। इस अवसर पर सेवायोजन के सहायक निदेशक गौतम घोष, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनूप दुबे, बरेली कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो स्वदेश सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो आलोक खरे, डॉ जसपाल सिंह, डॉ राजीव यादव आदि मौजूद रहे। रोजगार मेले में मंच का संचालन बरेली कॉलेज की सहायक प्रो. अजिता सिंह तिवारी ने किया। मेले में विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह और वन पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार मंच पर उपस्थित थे। संचालिका विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह का स्वागत करने के लिए परिचय कराती हुई बोली कि हम मंच पर सांसद संतोष… अरुण कुमार, विधान परिषद के सदस्य। इसके बाद विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने संचालिका को अपने पास बुलाकर परिचय दिया। उसके बाद फिर संचालिका ने सही परिचय देते हुए स्वागत किया। मेले मे पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ये रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच बेहतर मंच प्रदान करते है। चयनित अभ्यर्थियों को मेले में आए अतिथियों ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मेले में बड़ी संख्या में युवतियों की भी भागीदारी रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *