रामनगर मे एसओजी ने पकड़ा अवैध पेट्रोल पंप, एक गिरफ्तार

रामनगर, बरेली। एसओजी ने मंगलवार को हरदासपुर कस्बे मे छापा मारकर अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा है। इस पेट्रोल पंप पर मशीनें लगाकर ड्रमों से बिक्री की जा रही थी। एक आरोपी को भी हिरासत मे लिया गया है जबकि दूसरा फरार है। मौके से दो ड्रमों मे 185 लीटर डीजल और 190 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ है। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर मे तीन माह से बिना लाइसेंस खोले गए पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के ककरौली गांव निवासी चाचा-भतीजा यह गोरखधंधा चला रहे थे। उन्होंने हरदासपुर मे जमीन किराये पर लेकर मशीनें लगा दी लेकिन तेल ड्रमों से बेचा जा रहा था। मंगलवार को एसओजी टीम ने पेट्रोल पंप पर छापा मारकर एक आरोपी राजवीर को तेल बेचते दबोच लिया। मौके से दो ड्रम में 185 लीटर डीजल और 190 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ है। सूचना पर आंवला सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे भी मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बरेली विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि पेट्रोल पंप पर मशीन चलाने का कोई साधन नही था और न ही संचालक पर तेल बेचने का कोई लाइसेंस था। मुजफ्फरनगर के चाचा-भतीजे ने हरदासपुर की प्रेमा देवी से दो साल के लिए खेत किराये पर लिया था। जहां दोनों ने पेट्रोल पंप की मशीनें खड़ी कर दी। जिससे देखने मे लगे कि यहां पेट्रोल पंप है लेकिन तेल मशीनों के बजाय वहां बने कमरे मे रखे ड्रम से बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बदायूं के बगरैन और रामपुर के टांडा से डीजल 70 रुपये और पेट्रोल 81 रुपये खरीदकर लाते थे। यहां 15 से 16 रुपये प्रति लीटर के मुनाफे से बेचते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *