राजस्थान/बाड़मेर- राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ की बाड़मेर इकाई की कार्यकारिणी का गठन बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में देवाराम को अध्यक्ष एवं नरेन्द्र लेघा को उपाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक हस्तीमल राठौड़, सलाहकार जसपाल सिंह, संगठन मंत्री किशोर कुमार, महामंत्री जुझार सिंह, विधि मंत्री जयप्रकाश गौड़, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा सहायक कोषाध्यक्ष ललित सोनी एवं मीडिया प्रवक्ता सतीश मीणा का भी चयन किया गया। इसके अलावा गोविन्द सोलंकी, गणपत चौधरी, जोगाराम सुथार, सुंदरसिंह सोढ़ा, महेश कुमार, शौकत अली, सूरज नामा, वीरसिंह, खेराजराम चौधरी, दिनेश कुमार, हनुमान विश्नोई, महेन्द्र चौधरी, खंगाराराम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है और नये सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ को सशक्त बनाने का संकल्प लिया इस दौरान सवाई सिंह भाटी, रमेश कुमार चौधरी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहें।
— राजस्थान से राजूचारण
