रंगोत्सव पर चमका बाजार दुकानों पर उमड़े खरीदार, रंग और गुलाल की सजी दुकानें

बरेली। होली पर बाजार रंगों में सराबोर नजर आने लगे है। रंग, अबीर और गुलाल के साथ पिचकारियों, होली स्पेशल कपड़ों और मिठाइयों की खरीदारी अपने चरम पर पहुंच गई है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे है। शहर के प्रमुख बाजारों कुतुबखाना, शास्त्री मार्केट, बड़ा बाजार, आलमगिरिगंज, श्यामगंज, सुभाषनगर, किला, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, नकटिया और कर्मचारी नगर में जगह-जगह रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी हुई हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर पांच हजार तक की पिचकारियां हैं। पूरे जिले मे करीब 2000 से अधिक दुकानों पर होली का सामान बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार इस बार लोग पक्के केमिकल रंगों की बजाय हर्बल और स्किन फ्रेंडली गुलाल को ज्यादा पसंद कर रहे है। बाजारों मे 10-10 किलो के गुलाल टैंक भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे है। रंगों के साथ पिचकारियां, मुखौटे, रंग-बिरंगे बाल, होली कैप और अन्य सजावटी सामान की भी खूब बिक्री हो रही है। डीडीपुरम चौराहे पर स्थित राधिका टॉयज के संचालक विकास नागपाल ने बताया कि इस बार गदा, डमरू, त्रिशूल और कुल्हाड़ी के आकार वाली पिचकारियां बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं। गानों की धुन वाली म्यूजिकल गन पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। कीं, हथौड़ा और हल के आकार वाली पिचकारियां लोकप्रिय हो रही है। फतेहगंज पश्चिमी व शीशगढ़ कस्बे के होली चौराहा, बरेली बस अड्डे सहित क्षेत्र के गांवों मे गुलाल, अबीर और आकर्षक पिचकारियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों के अनुसार इस बार पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ नाए डिजाइन और आधुनिक स्टाइल की पिचकारियां बच्चों और युवाओंको खूब लुभा रही हैं। बाजार में डमरू, त्रिशुल, गिटार और हथौड़े के आकार की बड़ी पिचकारियां ट्रेंड मे है। इसके अलावा म्यूजिकल गन, एवेंजर गन और फैंटा पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। रंगीन लाइट और साउंड इफेक्ट वाली पिचकारियां भी बच्चों को खूब भा रही हैं। गुलाल और हर्बल रंगों की भी अच्छी विक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है की पूरा बाजार रंगों की चमक से सराबोर नजर आया। किराना की दुकानों पर भी गुजिया एवंपूडी पकवानों की खरीदारी के लिए भी काफी भीड़ दिखी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *