बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को कस्बा के एक बैंकट हाल मे आयोजित सपा के होली मिलन समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने मौजूदा पूंजीपतियों की सरकार को उखेड़ फेकने का लोगो से आवाहन किया और सभी से बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की। कहा कि मौजूदा सरकार देश को विश्व गुरु बनने की बात कह रही है। लेकिन साथ ही स्कूल बंद करके बच्चों को शिक्षा से दूर करने का काम कर रही है। इसकी कथनी और करनी मे अंतर है। बताया जापान मे सरकार ने मैट्रो बंद करने का निर्णय लिया। सरकार के इस निर्णय को वहां की एक छात्रा ने चुनौती दी। इसी का नतीजा है कि जापान मे मैट्रो तो चल ही रही है। वह देश टेक्नोलॉजी के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं का भी आह्वान किया कि यहां भी युवा सशक्त और जिम्मेदार हो जाए तो देश व प्रदेश को गलत दिशा मे ले जाने वाली और पूंजीपतियों की मौजूदा सरकार को उखेड़ फेक सकता है। उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार के आयोजन मे जुटे स्थानीय लोगों की मौजूदगी को सराहनीय बताया। कार्यक्रम मे भावेश यादव, प्रवीण गंगवार, कुंवरसेन राजपूत, मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी, आदेश यादव, सुरेश गंगवार आदि रहे। कार्यक्रम मे पूरी विधानसभा से आए प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी और जिम्मेदार लोगों ने आयोजक भद्रसेन गंगवार को मीरगंज विधानसभा से बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग की। मंत्री भगवत शरण गंगवार और विधानसभा अध्य्क्ष सुरेश गंगवार ने स्थानीय को ही जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया। भद्रसेन गंगवार ने जिले और विधानसभा से आए लोगो का आभार जताया।।
बरेली से कपिल यादव
