यादव सम्मेलन मे मूवी पर रोक लगाने की मांग, दिया ज्ञापन

फरीदपुर, बरेली। यादव समाज के सम्मेलन मे यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। यादव समाज ने सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। कुईया उगनपुर गांव मे रविवार को हुए सम्मेलन मे लोगों ने कहा कि यह फिल्म यादव समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश है। इससे समाज में रोष है। इन फिल्मों को धार्मिक एवं राष्ट्र की एकता मे वैमनस्यता एवं कटुता फैलाने बताते हुए फिल्मों के निर्माता निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र यादव, जसवीर यादव, मनोहर सिंह यादव, संजीव सिंह यादव, रणजीत सिंह, तेजस यादव, ओम प्रकाश यादव सत्यपाल सिंह यादव, निर्दोष यादव रामवृक्ष, वीरपाल, अनेक पाल, रघुवीर उमेश, बलराम सिंह यादव, नुसरत शेख, सतीश यादव, अफजाल अंसारी, राहुल यादव, सत्यपाल यादव नेताजी, हरीशरन यादव, सुनील कुमार, शिवम यादव, वीरपाल सिंह, शिवपाल सिंह, अमरपाल सिंह, राघवेंद्र यादव, लोकपाल यादव, फूल सिंह यादव आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *