मौर्य समाज लड़ेगा विधानसभा चुनाव, एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ हुई नारेबाजी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मौर्य विकास संस्था मीरगंज के तत्वावधान मे कस्बे के एक बारात घर मे मंगलवार को सामाजिक चिंतन सभा की। समाज के लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनाव मे मजबूती से भागेदारी को अभी से तैयारी मे जुटने का आह्वान किया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा मे मौर्य विकास संस्था की तहसील इकाई ने सामाजिक चिंतन सभा मे बिरादरी के लोगों को जुटाकर अपनी ताकत दिखाई। भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर सभा शुरू हुई। पूर्व चेयरमेन कृष्णपाल मौर्य ने कहा कि मौर्य समाज को सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे उसकी सत्ता मे भागीदारी सीमित रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की। शाही के चेयरमैन वीरपाल मौर्य ने कहा कि मीरगंज विधानसभा मे मौर्य समाज के 40 हजार मतदाता है। इसके बावजूद बाहरी प्रत्याशी चुनाव लड़ते है। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव मे मौर्य समाज मीरगंज से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। रमेश मौर्य ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज में अभी भी शिक्षा के प्रति पर्याप्त जागरूकता नही है। जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। सभा को मौर्य विकास संस्था से खेमेन्द्र मौर्य, कोमल प्रसाद मौर्य, रामौतार मौर्य, सौदान सिंह शाक्य, राममूर्ति मौर्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जगदीश मौर्य, ब्रह्मप्रकाश मौर्य, जगतपाल सिंह मौर्य, अजय मौर्य, रवि मौर्य, रामसिंह मौर्य, डॉ नरोत्तम मौर्य, डॉ झूमक लाल मौर्य, देवकी नन्दन मौर्य, राकेश मौर्य, हेतराम मौर्य, महेंद्र मौर्य, मोतीराम मौर्य, ताराचंद मौर्य, स्वराज प्रकाश मौर्य, खानचंद मौर्य, सोमपाल मौर्य समेत मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *